फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Plantation will be done in 22 forest villages in the district, 31.31 acres of land has been marked.

Basti News: जिले में 22 वन ग्रामों में होगा पौधरोपण 31.31 एकड़ भूमि चिह्नित

Tue, 26 May 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Plantation will be done in 22 forest villages in the district, 31.31 acres of land has been marked.
बस्ती। जिले में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मनरेगा अब वीबी जीरामजी के तहत 22 स्थानों पर वन ग्राम स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 31.31 एकड़ क्षेत्रफल चिह्नित किया गया है, जहां 24,150 पौधे रोपे जाएंगे। गांव में तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मनरेगा के सहयोग से ‘वन प्रिय योजना’ के तहत 22 स्थानों पर वन ग्राम स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 31.31 एकड़ क्षेत्रफल चिह्नित किया गया है, जहां कुल 24,150 पौधे रोपे जाएंगे। पौधों की उपलब्धता वन विभाग की मदद से सुनिश्चित होगी, जबकि गड्ढों की खुदाई समेत अन्य तैयारियां वीबी जीरामजी के तहत कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीसी वीबी जीरामजी संजय शर्मा ने बताया कि चयनित 22 स्थलों में दो बंजर भूमि और 20 सामुदायिक स्थल शामिल हैं। इनमें बहादुरपुर के प्रतापपुर का बंजर गाटा, बनकटी के घुघसा की गोशाला, दुबौली खुर्द का चारागाह, गोविंदपुर का बंधा, गूदी का गाटा संख्या 208, रामपुर रेवटी के पोखरे का भीटा और तुरकौलिया बरगाह के दो गाटे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बस्ती सदर के परसाजागीर का चारागाह व बंजर भूमि, दुबौलिया के डेईडीहा बुजुर्ग, गौर के बघौड़ा स्थित पंचायत भवन व विद्यालय परिसर, हर्रैया के खम्हरिया सुजात स्थित काली मंदिर परिसर का चयन किया गया है। डीएफओ बस्ती डाॅ. शिरीन सिद्दीकी ने बताया कि विभाग से डिमांड आने पर पौधे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed