फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Planning to adjust the new equation

नए समीकरण बैठाने की जुगत

Wed, 28 Dec 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 28 Dec 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Planning to adjust the new equation
हरैया विधान सभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी राजकिशोर सिंह।
सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी ने जिले की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। जिसमें पूर्व में घोषित सभी नाम बरकरार हैं। हर्रैया से पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह, महादेवा (सुरक्षित) से राज्यमंत्री राम करन आर्य, कप्तानगंज से राना कृष्ण किंकर सिंह, सदर से उमाशंकर पटवा और रुधौली विधानसभा सीट से बृज किशोर सिंह डिंपल उम्मीदवार बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


पार्टी की इस बार की रणनीति को जातीय समीकरण के मद्देनजर देखा जाए तो तीन क्षत्रिय प्रत्याशियों के अलावा पार्टी ने पिछड़ा वर्ग के उमाशंकर पटवा पर भरोसा व्यक्त करके राजनैतिक जानकारों को हैरान किया है। जिले में किसी भी यादव व पंडित प्रत्याशी को टिकट न देकर भी सपा ने एक नए समीकरण का संकेत दिया है। 
विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो उस बार इतर रणनीति के तहत पार्टी मैदान में उतरी थी। कप्तानगंज से त्रयंबक नाथ पाठक और रुधौली से पूर्व एमएलसी राम ललित चौधरी पर दांव लगाया। यह दोनों सीटें पार्टी गंवा बैठी। रुधौली में पार्टी के तत्कालीन विधायक अनूप कुमार पांडेय के दूसरे दल में शामिल होने के बाद सपा ने राम ललित चौधरी पर दांव खेला। उम्मीद थी कि कुर्मी बिरादरी को साध लिए तो समीकरण से नैया पार लग जाएगी। लेकिन अंत में बसपा के राजेंद्र प्रसाद चौधरी व कांग्रेस के संजय प्रताप जायसवाल के बीच आकर टिकी लड़ाई में संजय प्रताप जायसवाल को जीत मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर सीट पर सपा ने चंद्रभूषण मिश्र के रूप में पिछली बार ब्राह्मण चेहरा उतारा लेकिन उस समय के दिग्गज कांग्रेसी रहे जगदंबिका पाल के पुत्र अभिषेक पाल व भाजयुमो के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष (मौजूदा सांसद) हरीश द्विवेदी के बीच कांटे की टक्कर हुई। जिसमें पार्टी प्रत्याशी काफी पीछे छूट गए। जीत अंतत: बसपा के जितेंद्र कुमार चौधरी उर्फ नंदू चौधरी के खाते में गई। कमोबेस यही स्थिति कप्तानगंज में रही। हालांकि वहां बसपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी और कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे निर्दल पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह के मध्य त्रिकोणीय लड़ाई हुई। जिसमें चौधरी का पलड़ा भारी रहा। यद्यपि महादेवा सीट से राम करन आर्य और हर्रैया से राज किशोर सिंह सीटें जीतकर अपनी क्षमता दिखाने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed