फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   place changed for Amit shah Rally

अचानक बदला शाह का कार्यक्रम स्थल

Thu, 24 Feb 2022 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
place changed for Amit shah Rally
अचानक बदला शाह का कार्यक्रम स्थल
विज्ञापन

हर्रैया ( बस्ती)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी जनसभा का स्थल जगह की कमी व सुरक्षा कारणों से अचानक बदल दिया गया। पहले जनसभा के लिए नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया को चिह्नित किया था, लेकिन सुरक्षा कारणों से बृहस्पतिवार को शाह के आने के चंद घंटे पहले हर्रैया के बीआरसी मैदान को कार्यक्रम स्थल घोषित कर तैयारियां शुरू कर दी गईं।

नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार से ही शाह के आने की तैयारियां शुरू हो गई थीं। हर्रैया में ओवरब्रिज के सर्विस रोड के किनारे बने कॉलेज की बाउंड्री को तोड़कर गेट बनाने का भी काम शुरू हो गया था। लेकिन, बृहस्पतिवार सुबह अचानक कर्यक्रम स्थल बदलने की फरमान से तैयारियां रुक गईं। जबकि, यहां तब तक अस्थायी शौचालय आदि बन चुके थे। वहीं, नए कार्यक्रम स्थल बीआरसी से सटे वन विभाग के गेट को वीआईपी प्रवेश के लिए तोड़कर चौड़ा किया गया। गीली जमीन पर रेत डालने के बाद रोलर से दबाने का काम दोपहर 12 बजे तक चलता रहा। कार्यक्रम स्थल पहुंचने के लिए सर्विस रोड पर दोनों तरफ बैरीकेडिंग कर सुरक्षा कर्मी तैनात किए दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed