फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pinky Singh became the village head of Pratappur after winning the by-election

उपचुनाव जीतकर पिंकी सिंह बनीं प्रतापपुर की ग्राम प्रधान

Tue, 21 Dec 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Pinky Singh became the village head of Pratappur after winning the by-election
उपचुनाव जीतकर पिंकी सिंह बनीं प्रतापपुर की ग्राम प्रधान
विज्ञापन

प्रधान शशिकला के निधन के बाद खाली चल रही थी सीट
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार/बस्ती। बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रतापपुर में हुए उपचुनाव में पिंकी सिंह ग्राम प्रधान चुनी गई हैं। प्रधान शशिकला सिंह के निधन के बाद यह सीट रिक्त थी। सोमवार को मतदान हुआ था। मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतगणना के बाद दिन में 11 बजे परिणाम की घोषणा हुई।

आरओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि प्रतापपुर की प्रधान शशिकला सिंह का अक्तूबर में निधन हो गया था। खाली चल रही प्रधान की कुर्सी के लिए सोमवार को प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर में मतदान कराया गया। चुनाव में प्रत्याशी पिंकी सिंह को 593, अनुभा सिंह को 504, झिन्नन को छह और अमर कुमार को पांच वोट मिले। अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनुभा सिंह से 89 मत अधिक पाकर पिंकी सिंह प्रधान बनीं। आरओ ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर विजयी घोषित किया। मौके पर एआरओ अजय कुमार व नगर, कप्तानगंज, कलवारी और छावनी की पुलिस मौजूद रही। थाना प्रभारी मृत्युंजय पाठक ने बताया की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed