{"_id":"6689be0742d343cd2800c4f4","slug":"pillars-broken-at-more-than-100-places-due-to-strong-wind-basti-news-c-207-1-sgkp1004-120039-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तेज हवा से 100 से अधिक जगह टूटे खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तेज हवा से 100 से अधिक जगह टूटे खंभे
Sun, 07 Jul 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 07 Jul 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
तार टूटने के कारण कई उपकेंद्रों की 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। तेज हवा और भारी बारिश के बीच नगर निकायों और ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली लाइन पर जगह-जगह पेड़ गिरने व डालियां टूटकर गिरने से आपूर्ति बाधित है। भारी बारिश के चलते त्वरित नुकसान का आंकलन लगाना बिजली निगम के लिए भी मुश्किल हो रहा है। बताया जा रहा है कि 100 से अधिक जगहों पर खंभे टूट गए।
बिजली निगम के अनुसार, भारी बारिश के चलते 100 से अधिक खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं या टूटे हैं। मुख्य अभियंता एसके सरोज के अनुसार, नुकसान का सही आंकलन भारी बारिश के बाद ही संभव है। लेकिन हवा व बारिश को देखकर कहा जा सकता है कि सौ से अधिक खंभे टूटे अथवा क्षतिग्रस्त हुए हाेंगे। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार, तेज हवा चलते ही नगर पंचायत सहित करीब 400 गांवाें में अंधेरा छा गया। अवर अभियंता राजेश गुप्ता ने बताया कि 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन हो गई है। बारिश बंद होने के बाद ही फाल्ट दुरुस्त हो पाएगा। हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचातय सहित करीब 350 गांवाें में रातभर अंधेरा छाया रहा। करीब 20 जगहों पर खंभा व तार टूटेन, इंसुलेटर खराब हाेने की सूचना मिली है। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार, शंकरपुर विद्युत उपकेंद्र से 250 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है। इसी प्रकार विक्रमजोत, टिनिच, मुुंडेरवा, बनकटी, नगर बाजार, कलवारी, भानपुर, सोनहा, कप्तानगंज, दुबौलिया, महराजगंज आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है।