फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pillar fell while taking off clothes from Argani, innocent child died

Basti News: अरगनी से कपड़े उतारते समय गिरा पिलर, मासूम की मौत

Thu, 07 Aug 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 07 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Pillar fell while taking off clothes from Argani, innocent child died
खड़ौहा गांव में मासूम अ​भि की घारी के पाए के नीचे दबकर मौत के बाद विलाप करते परिवार के लोग।
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खड़ौहा गांव में पशुओं की घारी का पिलर गिर जाने से उसके नीचे दबकर आठ वर्षीय मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खड़ौहा के अशोक चौधरी के घर के सामने पशुओं के लिए घारी बनी है। घारी के दो पिलर में अरगनी (कपड़े फैलाने की रस्सी) बांध रखी थी। परिवार के लोगों ने सूखने के लिए कपड़े फैलाया था।
बुधवार को करीब तीन बजे अशोक का आठ वर्षीय बेटा अभि वहीं पर खेल रहा था। परिवार के लोगों ने बताया कि अरगनी से कपड़े को अभि ने जैसे ही खींचा, घारी का एक पिलरा भरभराकर उसके ऊपर गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आवाज सुनकर परिजन व पड़ोसी दौड़े और घायल अथी को लेकर निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर चिकित्सक ने अभि को मृत घोषित कर दिया। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो छोटी बहनें आराध्या (6) और राधिका (4) है। अभि के पिता अशोक चौधरी मुंबई में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed