{"_id":"665a3a21542411f9d5068504","slug":"pilibhit-bahraich-and-basti-kante-road-of-the-district-will-be-converted-into-four-lane-basti-news-c-207-1-sgkp1006-118104-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फोरलेन में बदलेगी जिले की पीलीभीत-बहराइच व बस्ती कांटे मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फोरलेन में बदलेगी जिले की पीलीभीत-बहराइच व बस्ती कांटे मार्ग
Sat, 01 Jun 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 01 Jun 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
बस्ती से भानपुर वेबा मार्ग
मनौरी से सटे वेबा चौराहे तक बनेगी 34 किमी लंबी फोरलेन
अमहट से लेकर कांटे तक 25 किमी टू-लेन होगी फोरलेन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बड़ेवन-कंपनीबाग फोरलेन निर्माण के बीच पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड को पीलीभीत-बहराइच व बस्ती कांटे मार्ग के फोरलेन का प्रस्ताव बनाने के निर्देश शासन ने दिए हैं। इसे लेकर शुक्रवार को सर्वे शुरू कर दिया गया है। इस मार्ग के निर्माण पर करीब 400 करोड़ खर्च का अनुमान फिलहाल लगाया गया है। यह फोरलेन मनौरी से वेबा तक तो अमहट घाट से कांटे तक करीब 50 किमी सड़क निर्माण होगा।
जिले के पीलीभीत-बहराइच व कांटे मार्ग पर भारी भीड़ है। टू लेन अक्सर जाम भी रहता है। नतीजतन शासन ने इन मार्गों के फोरलेन का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी से मांगा था। इस पर चुनाव बाद प्रस्ताव तैयार करने का काम शुरू हो गया है। प्रथम चरण में इसका सर्वे कराया जा रहा है। इस पर वन विभाग व बिजली निगम की भी एनओसी ली जाएगी, ताकि मार्ग निर्माण में बाधा न आने पाए।
जिले के विभिन्न मार्गों को दुरुस्त कराने की योजना के तहत शासन लगातार कार्य करा रहा है। इसी कड़ी में ओवरलोड झेल रही सड़काें को नया रूप देने के लिए सभी कार्यदायी संस्थाओं से शासन ने प्रस्ताव मांगे हैं। इस कड़ी में पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड ने मनौरी से वेबा तक 34 किमी तथा अमहट से कांटे 25 किमी मार्ग को टू-लेन से फोरलेन में तब्दील करने का प्रस्ताव तैयार कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
एक्सईएन अवधेश कुमार ने बताया कि पीलीभीत-बहराइच व बस्ती कांटे मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसका सर्वे शुरू करा दिया गया है। योजना पर वन व बिजली विभाग की ओर से भी खंभे व पेड़ की व्यवस्था के लिए धन खर्च होगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। पेड़ों व खंभों की गिनती कर उसे व्यवस्थित करने की योजना के अलावा सड़क निर्माण में तकरीबन 400 करोड़ का व्यय अनुमानित है। इससे कम ज्यादा भी खर्च हो सकता है। क्याेंकि यह अभी अनुमानित ही है। प्रयास है कि जल्द से जल्द प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाए।