फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pigeon catcher grabs Rs 1.30 lakh in the name of sending it to South Africa

Basti News: दक्षिण अफ्रीका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों ने 1.30 लाख हड़पे

Mon, 11 Nov 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 11 Nov 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Pigeon catcher grabs Rs 1.30 lakh in the name of sending it to South Africa
नगर पुलिस ने चार लोगों पर कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दक्षिण अफ्रीका भेजने का झांसा देकर एक कबूतरबाज ने नगर थाना क्षेत्र के कई लोगों से रुपये हड़प लिए। उनमें से एक भुक्तभोगी ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर नगर थाने की पुलिस ने 1.30 लाख रुपये की हेरफेरी में चार लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि विदेश न भेज पाने पर जब रुपये वापस मांगे गए तो जान से मारने की धमकी दी गई।
नगर क्षेत्र के रहने के भोयर चौबे निवासी लवकुश ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने उन्हें नौकरी के लिए दक्षिण अफ्रीका भेजने की बात कही। इसके लिए कुल एक लाख तीस हजार रुपये की मांग की। 02 अप्रैल को 10 हजार, 21 मई को 40 हजार नसीरुद्दीन के खाते में, 9 जून को 40 हजार व 12 जून को पांच हजार रुपये हैदर अली, छह अगस्त को अकमल हुसैन अशरफ के खाते में पांच हजार रुपये और गुलाम नवी को 30 हजार रुपये नकद दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी जब विदेश नहीं भेजा गया तो रुपये वापस मांगे गए। इस बात पर भड़के आरोपियों ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर संतकबीरनगर धनघटा थाना क्षेत्र के सिथना निवासी गुलाम नबी, धनघटा थाने के बंडाबाजार निवासी नसीरुद्दीन, अली हैदर व अकमल हुसैन अशरफ पता अज्ञात पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed