{"_id":"67b239f26d2b52152e0521a9","slug":"pickup-overturned-after-colliding-with-tanker-driver-died-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132114-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: टैंकर से टकराकर पिकअप पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: टैंकर से टकराकर पिकअप पलटा, चालक की मौत
Mon, 17 Feb 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। लुबिनी-दुद्धी मार्ग पर पोखरनी तिराहे पर टैंकर और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर के बाद पिकअप सड़क के बगल में पलट गया।
जबकि अनियंत्रित होकर टैंकर एक मकान में घुस गया।
इससे शीतला तिवारी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घायल सुअरहा गांव निवासी पिकअप चालक 35 वर्षीय सुनील पांडेय की इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल काॅलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
टैंकर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पिकअप चालक को गाड़ी से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। कलवारी क्षेत्र के सुअरहा निवासी 35 वर्षीय सुनील पांडेय पिकअप लेकर बस्ती की तरफ जा रहा था। पोखरनी तिराहे पर कलवारी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार टैंकर से आमने-सामने टक्कर हो गई।
परिजनों ने बताया कि सुनील पहले दिल्ली में पिकअप खरीदकर चलाते थे। दो माह पहले पिताजी के निधन के बाद घर रहकर पिकअप चलाने लगा था।
सुनील पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी माता ऊषा देवी, भाई मोनू पांडेय, रानू पांडेय, चंदन पांडेय, सूरज पांडेय तथा पत्नी संजू देवी, बेटी आराध्या व बेटा विशेष का रो-रोकर बुरा हाल है। कप्तानगंज संवाद के अनुसार , क्षेत्र के ऐंठी गांव के मोड़ पर रविवार की दोपहर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के अरविंद कुमार और लौवाड़े गांव के रजनीश चोटिल होकर आपस में हाथापाई करने लगे। आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों को शांत कराया।