{"_id":"648cbca974aab88b0e039f94","slug":"pickup-collided-with-auto-six-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1002-77-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पिकअप ने आटो में मारी टक्कर, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पिकअप ने आटो में मारी टक्कर, छह घायल
Sat, 17 Jun 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
मानिकचन्द/बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बांसी मार्ग पर महुआरी पड़ाव के पास शुक्रवार दोपहर रुधौली से बस्ती की तरफ जा रही सवारियों से भरी एक ऑटो को पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी। सड़क किनारे की झाड़ में जाकर ऑटो पलट गई। उसमें सवार सभी छह लोग घायल हो गए।
रुधौली थाना क्षेत्र के दसिया गांव निवासी रामसूरत यादव के बेटी की शादी 11 जून को शादी थी। बेटी के शादी में शामिल होने उसकी मौसी सिंगारी देवी व बहन कलावती देवी आई थी। वह लोग ऑटो से वापस घर जा रही थीं। महुंआरी पड़ाव से आगे बढ़ने पर चालक आटो किनारे खड़ी करके सवारी उतारने लगा। तभी पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। आटो में सवार वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जमदाशाही निवासी अदनान, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के सिकरा हकीम निवासी कलावती देवी पत्नी श्रीराम यादव, माही पुत्री महेन्द्र कुमार, रूधौली थाना क्षेत्र के दसिया निवासी राम सूरत और उनका बेटा शिवम, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के भॅवरा निवासी सिंगारी देवी घायल हो गईं।