फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pickup carrying laborers overturned, two died

Basti News: मजदूरों को लेकर आ रहा पिकअप पलटा, दो की मौत

Fri, 23 Jun 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 23 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Pickup carrying laborers overturned, two died
कप्तानगंज क्षेत्र के फोरलेन पर तेलियाडीहा गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट जाने
महराजगंज (बस्ती)। तेलियाडीह गांव के निकट हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह मजदूरों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पिकअप में बैठे बहराइच के 13 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया, जहां से सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन


बहराइच के नानपारा थानाक्षेत्र के चंदेला गांव के मजदूर बृहस्पतिवार को पिकअप से बस्ती आ रहे थे। वाहन उमेश चला रहा था। सुबह सात बजे तेलियाडीह गांव के निकट हाईवे पर एक ट्रक ने पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। इससे पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में रामकुमार और संतराम की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ देर में कुछ समाजसेवी गंभीर रूप से घायलों को निजी वाहन से सीएचसी ले गए। उसी दौरान एंबुलेंस भी पहुंच गई और बाकी घायल सीएचसी ले जाए गए। गंभीर हालत देख सात घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से राम कुमार और संतराम को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। दोनों की रास्ते में मौत हो गई। एसओ कप्तानगंज रोहित उपाध्याय ने बताया कि मजदूरों के परिजनों को सूचना दी गई है। मजदूर पाइप लाइन का काम करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed