फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pickup and Bike Collide; One Injured

Basti News: पिकअप और बाइक में टक्कर, एक घायल

Wed, 27 May 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Pickup and Bike Collide; One Injured
वॉल्टरगंज। बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर स्थित सोनहा थाना क्षेत्र के कनेथू चौराहे के समीप सोमवार देर रात बाइक तथा पिकअप की आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक चालक उमेश पाल निवासी गोहाना बाजार थाना मानिकपुर गोंडा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी बीच पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने सरकारी एम्बुलेंस से घायल को जिला अस्पताल लेकर गई तथा घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दिया। जिला अस्पताल में युवक की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां पर इलाज जारी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया गया है। बाइक और पिकअप को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed