फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Physical abuse on the pretext of marriage proved costly

Basti News: महंगा पड़ा शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करना

Sun, 25 Aug 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 25 Aug 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Physical abuse on the pretext of marriage proved costly
- कप्तानगंज और हर्रैया पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शादी का झांसा देकर दो युवतियों का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िताओं की तहरीर पर हर्रैया व कप्तानंगज पुलिस ने दस लोगों पास केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर युवती ने बताया कि गौर क्षेत्र निवासी श्रवण कुमार यादव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी का दबाव बनाने पर श्रवण कुमार के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पूरे परिवार ने मिलकर खाते से बारी-बारी करके पांच लाख 21 हजार 874 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने श्रवण कुमार यादव के अलावा उसके परिवार के पांच लोगों पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं हर्रैया थाने में तहरीर देकर युवती ने आरोप लगाया कि इसी थानाक्षेत्र निवासी संतकुमार चौधरी ने उसके साथ शादी करने का वादा किया था। इसी बात का फायदा उठाकर उसने शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी के लिए कहा तो मुकर गया। संत कुमार के परिजनों ने भी अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने संत कुमार के अलावा उसके माता-पिता पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed