{"_id":"62a0db4a4087b906cd415414","slug":"phoralen-par-avaidh-kat-ek-doosare-par-par-phod-rahe-theekara-basti-news-gkp4396618186","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन पर अवैध कट, एक-दूसरे पर पर फोड़ रहे ठीकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन पर अवैध कट, एक-दूसरे पर पर फोड़ रहे ठीकरा
विज्ञापन
महराजगंज हाईवे पर अवैध कट से सड़क क्रास करता बाइक सवार।
- फोटो : BASTI
फोरलेन पर अवैध कट, एक-दूसरे पर पर फोड़ रहे ठीकरा
मंडलायुक्त ने महीने भर पहले दी थी हिदायत
अवैध कट की वजह से आए दिन हो रहे हादसे
बस्ती। अयोध्या से कांटे के बीच फोरलेन पर बने अवैध कट आए दिन हादसे का कारण बन रहे हैं। बावजूद इसके इन्हें बंद करने के लिए संबंधित विभाग आगे आने को तैयार नहीं है। सभी गेंद एक-दूसरे के पाले में डालकर अपना पीछा छुड़ा रहे हैं।
एक महीने पहले मंडलायुक्त ने अवैध कट को बंद करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ। इस बीच संभागीय परिवहन अधिकारी रविकांत शुक्ल ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के परियोजना प्रबंधक को पत्र लिखा है। पत्र में 10 मई को संपन्न मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में घघौवा से लेकर खजौला चौकी तक अवैध कट एवं सड़क के ऊपर फैली गिट्टियों से हो रही सड़क दुर्घटना के संबंध में अवगत कराते हुए इन्हें बंद कराने का अनुरोध किया गया है। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने हाईवे पर अवैध कट करने वालों के केस दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके न कट बंद हुए न ही एफआईआर दर्ज कराई गई।
जिले की सीमा में विक्रमजोत से घघौवा से संतकबीरनगर के कांटे तक तीन दर्जन से ज्यादा बड़े ढाबे हैं, जहां पार्किंग नहीं होने से भारी वाहन फोरलेन पर ही खड़े रहते हैं। करीब डेढ़ दर्जन पेट्रोल पंप हैं। इनके सामने डिवाइडर काटकर रास्ता बना लिया गया है। अवैध कट से निकलते वाहनों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। छुट्टा पशुओं की धमा चौकड़ी भी हाईवे पर बनी रहती है। इन सबसे अधिक गड्ढे भी जानलेवा हो चुके हैं।
विज्ञापन
हाईवे पर परसा हज्जाम, परसा जाफर चौराहा, गोटवा, कप्तानगंज चौराहा, भदावल, महूघाट, बबुरहवा चौराहा, रामजानकी तिराहा, पचवस चौराहा, विक्रमजोत, पटखापुर चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा के अलावा सबदेईया कला, चैनपुरवा ओवर ब्रिज के पूर्वी छोर, पटेल चौराहा, संसारीपुर चौराहा, बडहर तिराहा, मझौआ चौराहा, अमहट पुल, हडिया ओवरब्रिज, बड़ेवन फ्लाईओवर पर रेलिंग टूटी है। आरटीओ रविकांत शुक्ल के मुताबिक इन्हें ठीक कराने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। एनएचएआई के सुरक्षा प्रबंधक श्याम अवतार शर्मा का कहना है कि इस काम में टीमें लगी हैं। हाईवे पर फैली गिट्टियां और अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।