फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pharmacist and LT did not reach the new posting site

Basti News: स्थानांतरण हुए बीत गया माह... नए तैनाती स्थल पर नहीं पहुंचे फार्मासिस्ट और एलटी

Tue, 23 Jul 2024 03:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 23 Jul 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist and LT did not reach the new posting site
- एक स्थान पर दस वर्ष से अधिक समय से तैनात फार्मासिस्ट, एलटी और लैब सहायकाें के कार्यस्थलों में हुआ था फेरबदल - पुराने तैनाती स्थल से नहीं हटा मोह, कुछ अस्पतालों में चिकित्सकों के सामानांतर फार्मासिस्ट भी ओपीडी में देख रहे मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शासन के निर्देश पर सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने जून में एक ही स्थान पर दस वर्ष से अधिक तैनात रहने वाले फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और सहायकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया। 8 फार्मासिस्ट, चार एलटी और चार लैब सहायकों का स्थानांतरण आदेश 29 जून को जारी कर दिया गया। लेकिन, एक महीने बीतने को अभी यह आदेश अमल नहीं लाया गया। नए तैनाती स्थल पर कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

लंबे समय से एक ही जगह पर नौकरी करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी पुराने तैनाती स्थलों की मोह जाल में फंसे हुए हैं। इसके चक्कर में शासन के निर्देश पर सीएमओ का स्थानांतरण आदेश भी रंग नहीं ला सका। 8 फार्मासिस्ट समेत 16 स्वास्थ्य कर्मी स्थानांतरण होने के बाद भी रिलीव नहीं हुए। खबर है कि ऊंची रसूख के बल पर यह कर्मचारी अपने पुराने तैनाती स्थल पर बने हुए हैं। इसमें अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों का भी दबाव झेलना पड़ रहा है। इसीलिए स्थानांतरण आदेश निष्प्रभावी होकर रह गया है। कुदरहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत विभिन्न ग्रामीण अंचल के अस्पतालों में चिकित्सक के सामानांतर फार्मासिस्ट भी ओपीडी में मरीज देख रहे हैं। जिससे चिकित्सक संवर्ग में नाराजगी भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
इनका हुआ था स्थानांतरण
सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने एक ही जगह पर दस वर्ष से अधिक नौकरी करने वाले फार्मासिस्ट प्रणवीर सिंह को पीएचसी दुबौलिया से पीएचसी हलुआ बाजार गौर, विवेकानंद को पीएचसी वेलभरिया हर्रैया से सीएचसी रुधौली, राधारमण शुक्ल सीएचसी सल्टौआ से पीएचसी कुदरहा, अनिल कुमार वर्मा को पीएचसी इंदौली हर्रैया से सीएचसी हर्रैया, जय प्रकाश चौधरी को पीएचसी कुदरहा से सीएचसी सल्टौआ, काशी एहतेशाम हुसैन को सीएचसी रुधौली से पीएचसी वेलभरिया हर्रैया और रामतौल को पीएचसी हलुआ बाजार गौर से पीएचसी दुबौलिया के लिए स्थानांतरित किया गया है। इसके लैब टेक्निशियन धर्मेंद्र मिश्रा को सीएचसी हर्रैया से सीएचसी रुधौली, भानुप्रताप मणि को सीएचसी सॉऊघाट से सीएचसी विक्रमजोत, रामेंद्र विक्रम को सीएचसी विक्रमजोत से सीएचसी सॉऊघाट, राकेश धर द्विवेदी को सीएचसी रुधौली से सीएचसी हर्रैया के लिए तथा लैब सहायक सहजादा प्रवेज को पीएचसी ओड़वारा से पीएचसी वाल्टरगंज, ओम प्रकाश यादव को सीएचसी मुंडेरवा से पीएचसी एकमा, मुनिराम को पीएचसी एकमा से सीएचसी खोरिया और अश्वनी कुमार सिंह को पीएचसी वाल्टरगंज से पीएचसी ओड़वारा के लिए स्थानांतरित किया गया है। इन स्वास्थ्य कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन, अभी तक एक भी स्वास्थ्य कर्मी रिलीव नहीं हो सकें हैं।

------------
शासन के निर्देश पर दस वर्ष से अधिक समय से तैनात स्वास्थ्य कर्मियों का स्थानांतरण कर दिया है। फार्मासिस्ट के पास कार्य का बोझ ज्यादा होता है। इसलिए उन्हें चार्ज देने में समय लग रहा है। वैसे मैने एक बार फिर सभी एमओआईसी को पत्र जारी कर स्थानांतरित कर्मचारियों को तत्काल रिलीव करने का निर्देश दिया है।
डॉ. आरएस दुबे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed