{"_id":"5f81fa4e8ebc3e9bb2207065","slug":"pharmaceutical-business-is-going-through-tough-times-basti-news-gkp368890015","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठिन दौर से गुजर रहा दवा व्यवसाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठिन दौर से गुजर रहा दवा व्यवसाय
विज्ञापन
बस्ती केमिस्टस एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री सुधीर अग्रवाल।
- फोटो : BASTI
‘कठिन दौर से गुजर रहा दवा व्यवसाय’
बस्ती। रेलवे रोड के स्थानीय होटल में बस्ती केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने की। इस दौरान दवा व्यापारियों का संगठन ऑर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट उत्तर प्रदेश के विस्तार पर चर्चा हुई। प्रदेश महामंत्री सुधीर अग्रवाल ने कहा कि देश में दवा व्यवसाय बड़ी कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में और अधिक समस्या उत्पन्न हो जाएगी। ऑनलाइन कंपनियां अपना विस्तार कर रही हैं, उनसे हमें लड़ना है।
कोरोना महामारी में हमारे दवा व्यवसायी अपना जान जोखिम में डाल कर लोगों की सेवा की। ऑनलाइन कंपनियां उस समय नहीं दिखाई दीं, लेकिन बाजार में अपना भागीदारी बढ़ाने के लिए नए- नए प्रलोभन दे रही हैं। आने वाले दिनों में एआईओसीडी के नेतृत्व में ऑनलाइन कंपनियों का विरोध किया जाएगा। लेकिन दवा व्यापारी साथियों को भी समय के अनुसार अपने में बदलाव लाना पड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि हमें अतीत पर न ध्यान देकर भविष्य में हमें क्या और कैसे बेहतर करना है, इस पर अपना ध्यान केंद्रित करना होगा। गोरखपुर के जिलाध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है, मुझे विश्वास है कि वह ओसीडी यूपी सब के सहयोग से बेहतर इतिहास बनाएगा। ऐसा तभी हो पाएगा जब हम सभी लोग संगठित होकर अपना योगदान देंगे। संरक्षक राणा दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रादेशिक संस्था की सबसे मजबूत जिला इकाई बीसीडीए थी, है और भविष्य में रहेगी। मंच का संचालन प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जिले की किसी भी दवा व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। हमारा संगठन हमेश प्रदेश नेतृत्व के साथ था और रहेगा। कार्यक्रम को महामंत्री अशोक कुमार सिंह, आजमगढ़ के महामंत्री रंजन राय, बनारस के प्रभारी संजय सिंह, दिनेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। शिव मूरत मिश्रा, राम गोपाल कसौधन, योगेश भाटिया, आशुतोष राय, विशाल मल्होत्रा, इंद्रमणि पांडे, मोहम्मद शमी, अशोक केसरवानी, मनोज सिंह, जय गोपाल, राकेश पांडे, अब्दुल्ला रहमान, सुमित कुमार गुप्ता, संदीप मिश्रा, विष्णु प्रताप सिंह, रवि उपाध्याय, दीपक अजय गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आशीष अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, दानिश, गोविंद, सदरे आलम, महेंद्र केसरवानी, धर्मेंद्र गुप्ता, बृजेश गुप्ता, पंकज प्रवीण, अकबर अली, इंद्रसेन सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।