फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   PET: 3793 absent at 26 centers

पीईटी : 26 केंद्रों पर 3793 रहे अनुपस्थित

Sat, 15 Oct 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
PET: 3793 absent at 26 centers
बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज से पीईटी की परीक्षा देकर जाते परीक्षार्थी। - फोटो : BASTI
पीईटी : 26 केंद्रों पर 3793 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

बस्ती। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार को 26 केंद्रों पर दो पालियों में हुई। परीक्षा के लिए 12072 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। उनमें से 3793 ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया।
परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद था। जिले के एपीएनपीज कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, दिल्ली स्कूल आफ ऐक्सीलेंस, राजकीय इंटर कॉलेज, राजन महिला डिग्री कॉलेज, ओमनी इंटरनेशनल स्कूल, आरसीसी पब्लिक स्कूल, सरला इंटरनेशनल स्कूल, श्रीराम पब्लिक स्कूल, महिला महाविद्यालय सहित 26 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक हुई। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए गए थे। परीक्षार्थियों की आईडी प्रूफ, प्रवेश पत्र व आधार कार्ड देखने के बाद उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन कराने के लिए प्रत्येक सेंटर पर स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। परीक्षा छूटने के बाद जाम न लगे, उसके लिए सभी चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात किए गए थे। सभी की ड्यूटी सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों को डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी आशीष श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। वही, सीओ और थाना प्रभारी सुरक्षा के लेकर क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।
परिवहन विभाग की ओर से परीक्षार्थियों को लाने और ले जाने के लिए अतिरिक्त बसें लगाई थीं। रोडवेज के स्टेशन इंचार्ज कन्हैया सिंह ने बताया डिपो की सभी बसों को शुक्रवार की रात से हर रूट पर चलाई जा रही है। किसी भी परीक्षार्थी को कठिनाई न हो, उसके लिए सभी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। परीक्षा के बाद बस स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही।

एडीएम कृष्ण चंद्र बाजपेयी ने बताया कि शनिवार को पीईटी की परीक्षा में किसी भी केंद्र से कोई शिकायत नही मिली है। 3793 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकल विहीन कराने कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। हर कक्ष की वेबकास्टिंग करायी जा रही थी। रविवार की परीक्षा की सभी तैयारियां कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed