फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Person in charge not found during inspection, hospital registration cancelled

Basti News: निरीक्षण में नहीं मिले पर्सन इंचार्ज, अस्पताल का पंजीकरण निरस्त

Wed, 19 Nov 2025 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Person in charge not found during inspection, hospital registration cancelled
बस्ती। जिले में धड़ल्ले से चल रहे अवैध अस्पतालों पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। छापे के दौरान अस्पतालों के कागजात देखे जा रहे। डॉक्टर और पर्सन इंचार्ज के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ का सत्यापन हो रहा। इसी क्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह ने भानपुर के रुधौली चौराहे पर संचालित एक अस्पताल पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि गुमराह करके पहले अस्पताल का पंजीकरण कराया गया। शिकायत मिलने पर जांच की गई। दो से तीन बार निरीक्षण किया गया, इसमें पर्सन इंचार्ज उपस्थित नहीं मिले। नोटिस के बाद भी स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इसके बाद निरीक्षण दोबारा किया, लेकिन उस वक्त भी पर्सन इंचार्ज नहीं मिले। डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. एसबी सिंह ने बताया कि जांच में खामियां मिली। जिसके बाद भानपुर के रुधौली चौराहे के पास चल रहे नियोमल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर कार्रवाई करते हुए पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। बताया कि पंजीकरण निरस्त करते हुए नोटिस जारी किया गया है कि पर्सन इंचार्ज की सूचना तत्काल दें। यदि इसके बाद भी डॉक्टर की सूचना नहीं दी जाती है तो संबंधित अस्पताल को सील कर दिया जाएगा। अभी ओपीडी और आईपीडी सेवा बंद करा दी गई हे। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जिस डॉक्टर को पर्सन इंचार्ज बनाए हैं, वह डॉक्टर खुद बीमार हैं। कई जांच में वह नहीं मिले। फिर भी अस्पताल चल रहा था। बताया गया कि अस्पताल में लोगों को गुमराह करके उपचार किया जा रहा था। इसके अलावा अन्य खामियां भी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed