फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   permisition in durga pooja

सशर्त मिल सकती है दुर्गा पूजा की अनुमति

Sat, 03 Oct 2020 10:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
permisition in durga pooja
सशर्त मिल सकती है दुर्गा पूजा की अनुमति
विज्ञापन

मूर्तिकारों के न होने से प्रतिमा मिलने में आएगी समस्या
कोरोना के चलते निराश है समितियों के संरक्षक व अध्यक्ष
बस्ती। अनलॉक-5 के तहत 15 अक्तूबर से सांस्कृतिक, धार्मिक व अन्य सामूहिक गतिविधियों को शुष् करने की अनुमति होगी। इसमें कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि फेसकबर, मास्क, सामाजिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन किया जाएगा। थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर की व्यवस्था के साथ सौ लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हो सकते हैं।

नवरात्रि से ठीक पहले अनलॉक-5 लागू किया जा रहा है। इससे नवरात्रि में पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं को स्थापित करने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। श्री-श्री दुर्गापूजा समिति कंपनीबाग के संरक्षक कमल सेन ने बताया कि अनुमति मिलने के बाद भक्तों की संख्या निर्धारित करना मुश्किल काम होगा। ऊपर से मूर्तिकार भी जा चुके हैं। इस बार समिति 50वें साल में प्रवेश कर रही थी। आयोजन को भव्यता से करने वाले थे, लेकिन कोरोना ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कन्हैया लाल दुर्गापूजा समिति मंगलबाजार के अध्यक्ष पंकज सोनी का कहना कि प्रतिमा पंडाल में स्थापित किया जाएगा, लेकिन मूर्तिकार जा चुके हैं। ऐसे में प्रतिमा स्थापित करने में दिक्कत आएगी। आयोजन प्रशासन की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार किया जाएगा। नगर बाजार दुर्गापूजन के आयोजक अरविंद कुमार कसौधन ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण मायूस थे कि इस बार माता की प्रतिमा पंडाल में नहीं बैठेगी, लेकिन अनलॉक-5 ने काफी राहत दिया है। नगर बाजार के आयोजक दिनेश कुमार चौरसिया ने बताया कि नवरात्रि से ठीक पहले सरकार अनलॉक-5 के माध्यम से धार्मिक आयोजनों को हरी झंडी दी है। कोरोना से बचाव के लिए जारी निर्देशों का पालन करते हुए पंडाल को सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed