फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   People struggled with traffic jam on roadways for two hours

Basti News: दो घंटे तक रोडवेज पर जाम से जूझते रहे लोग

Thu, 25 Jan 2024 03:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 25 Jan 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
People struggled with traffic jam on roadways for two hours
- सिर्फ चालान काटकर इतिश्री कर लेती है पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के लोग जाम की समस्या से परेशान हैं। हालत यह है कि लोगों को एक छोर से दूसरी छोर तक जाने में लंबा समय लग जा रहा है। बुधवार को ऐसा ही नजारा रोडवेज पर देखने को मिला। कड़ाके की ठंड में लोगों को रोडवेज पर करीब दो घंटे जाम से जूझना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस भी इससे ठीक कर पाने में अक्षम दिख रही है।
शहर में अगर किसी काम से अपनी गाड़ी लेकर निकल रहे है तो एक बार किसी शुभचिंतक से मार्गों की स्थिति जरूर जान लें। वरना, आपको भी हाड़ कंपाने वाली ठंड में दो घंटे फंसा रहना पड़ सकता है। इसका मुख्य कारण पटारियों पर अतिक्रमण और यातायात नियमों के विपरीत गाड़ियों का संचालन है। लोग इतने बेफिक्र हैं कि जहां चाहते हैं, वहीं गाड़ियों को खड़ी कर खरीदारी करने निकल जाते हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। जो दूरी दस मिनट में तय होनी चाहिए, उसके लिए आपको एक घंटा लग जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड का इलाका हो या फिर रौता चौराहा, गांधीनगर, पांडेय बाजार, रेलवे क्राॅसिंंग, हर जगह हालत बद से बदतर हैं। रोडवेज तिराहे की हालत बेहद खराब है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि फुटपाथ भी अतिक्रमण की चपेट में है। जिसका जहां मन किया, दुकान लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं सामान बिक रहा है तो कहीं रिपेयरिंग का काम। इतना ही नहीं जो स्थायी दुकानदार हैं, वो भी सड़कों का गैरवाजिब तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। रोडवेज बस स्टेशन पर यह दिक्कत कुछ ज्यादा ही है। यहां रोडवेज की बसें लगातार सड़क पर खड़ी रहती हैं। ऑटो वाले भी 24 घंटे जमे रहते हैं। इस व्यवस्था के चलते लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

...
कोट
यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए हर चौक चौराहे पर यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। जो लोग सार्वजनिक स्थलों पर वाहनों को पार्क कर बाजार करने निकल जाते हैं, उनका चालान किया जा रहा है। तब भी सुधार नहीं हो रहा है। अब ऐसे लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
-कामेश्वर सिंह, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed