फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   People living amidst filth and overflowing drains face an increased risk of disease.

Basti News: गंदगी के बीच आबादी, बजबजाती नालियों से बीमारी का बढ़ा खतरा

Sun, 11 Jan 2026 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
People living amidst filth and overflowing drains face an increased risk of disease.
चईयाबारी- मुरलीजोत में सड़क के किनारे पसरा नाली का गंदा पानी।
संवाद। शहर के वार्ड संख्या तीन के चईयाबारी-मुरलीजोत मोहल्ले में समस्याओं की भरमार है। यहां कचरे और नाली के गंदे पानी के बीच पांच हजार की आबादी निवास कर रही है। खुले में गंदा पानी पसरा होने से बीमारी का भी खतरा है। मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन

हर घर के सामने बजबजाती नालियोंे नागरिकों का सांस लेना भी दुश्वार हो गया है। मोहल्लेवासियों को पेयजल की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। यहां टूटी-फूटी संकरी सड़कों पर हिचकोले खाकर चलना लोगों की नियति बन गई है।
विज्ञापन

बता दें कि चईयाबारी मोहल्ले का प्रवेश मार्ग बमुश्किल आठ फीट चौड़ाई में इंटरलाॅकिंग सड़क बनाई गई है। इस सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। कई जगहों पर ईंटें उखड़ चुकी हैं। कुछ घरों का गंदा पानी निकलने के लिए सड़क के बीचोबीच नाली बनाकर इसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इसकी वजह से न तो गंदा पानी बह रहा है और न ही सड़क पर आवागमन सुचारू रूप से हो पा रहा है। सड़क के किनारे पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन डाला गया है। 100 मीटर के बाद दाहिने तरफ इसे मोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed