फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   People are immersed in the celebration of New Year

नववर्ष के जश्न में डूबे रहे लोग

Wed, 01 Jan 2020 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
People are immersed in the celebration of New Year
बस्ती में नए वर्ष के पहले दिन फूल की खरीदारी करते लोग। - फोटो : BASTI
नववर्ष के जश्न में डूबे रहे लोग
विज्ञापन

बस्ती। नववर्ष-2020 की सुबह सबने नई ताजगी महसूस की। सबसे पहले एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामना देने के साथ दिन की शुरुआत की। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने तरीके से जश्न मनाया।

मंगलवार रात में शहर के होटलों में पार्टियां आयोजित की गई थीं। घर में भी बच्चों ने केक काटकर नववर्ष का स्वागत किया। रात 12 बजते ही जगह-जगह आतिशबाजी होने लगी। सोशल मीडिया पर पहले से ही शुभकामनाओं का दौर चल रहा था। वाट्सएप, फेसबुक, मैसेंजर, ट्विटर पर न्यू ईयर की शुभकामनाओं की भरमार रही। कमिश्नर अनिल कुमार सागर, आईजी आशुतोष कुमार, डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी हेमराज मीणा, सीडीओ अरविंद पांडेय ने जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। बच्चों की टीम स्टेडियम और पार्कों में नए वर्ष का अपने अंदाज में स्वागत किया। किशोरों की टोलियां मोहल्ले में डीजे और साउंड सिस्टम पर फिल्मी गानों पर खूब थिरके। सुबह होने पर अधिकतर परिवार के साथ मंदिर पहुंचे। मंदिरों में दर्शन कर प्रसाद अपने दोस्तों में वितरित किया। वहीं, शहर के कटेश्वर पार्क और शहर से थोड़ी दूर स्थित वन विहार में छोटे बच्चों ने झूले और अन्य खेलों का आनंद उठाया। अधिकतर परिवार लंच की पूरी व्यवस्था कर के इन पार्कों में पहुंचे थे। पार्कों के पास मेले जैसा दृश्य रहा। पुलिस भी बढ़ती भीड़ देखकर पहरे में तैनात रही। युवाओं ने व्हाट्सएप और फेसबुक से नए वर्ष की बधाई साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed