फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Peace committee meeting held, police force toured the city in the evening

Basti News: शांति समिति की हुई बैठक, शाम को पुलिस फोर्स ने किया शहर में भ्रमण

Fri, 20 Mar 2026 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Peace committee meeting held, police force toured the city in the evening
बस्ती। जनपद में नवरात्रि एवं ईद-उल-फितर त्योहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अमलीजाना पहनाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम कृत्तिका ज्योत्सना एवं एसपी डॉ. यशवीर सिंह की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुई। डीएम ने निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था के साथ आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि सभी प्रमुख अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं सहित अन्य दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए। ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा सकें। उन्होंने त्योहार की शुभकामना देते हुए जनपदवासियों से अपील किया कि सभी लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें।
विज्ञापन

नगर निकाय एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंदिरों, मस्जिदों एवं सार्वजनिक स्थलों के आसपास नियमित सफाई अभियान चलाया जाए। एसपी ने निर्देश दिया कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए। महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों, बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जुलूस या शोभा यात्रा में किसी प्रकार के भड़काऊ या आपत्तिजनक गाना न बजाए जाए। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीएमओ डाॅ. राजीव निगम, एएसपी श्यामकांत, डीपीआरओ धनश्याम सागर आदि मौजूद रहे।

-------
पुलिस फोर्स ने किया शहर में भ्रमण
त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से शहर में पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ देर शाम भ्रमण किया। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, शहर कोतवाल मोतीचंद, इंस्पेक्टर पुरानी बस्ती जयदीप दुबे समेत बड़ी संख्या में इंस्पेक्टर, दरोगा और पुरुष व महिला सिपाही बाइक और चार पहिया वाहन से सायरन बजाते हुए गश्त पर निकले। पुलिस का यह काफिला कोतवाली, रोडवेज, गांधीनगर, कंपनीबाग, शास्त्री चौक, बड़ेवन एवं मालवीय रोड सभी जगहों पर पहुंचा। इस दौरान आम नागरिकों को सुरक्षा का एहसास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed