फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Paun secured the top spot in the painting competition; 30 schools participated.

Basti News: पेंटिंग प्रतियोगिता में पाऊं रहा अव्वल, 30 विद्यालयों ने लिया भाग

Thu, 24 Sep 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Paun secured the top spot in the painting competition; 30 schools participated.
कुदरहा। बीआरसी कुदरहा में बुधवार को 30 जूनियर व कंपोजिट विद्यालयों के बच्चों ने ''''मेरे सपनों का भारत'''' थीम पर आयोजित कला प्रदर्शनी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता मे भाग लिया। बच्चों ने विकसित भारत, स्वच्छ भारत और शिक्षा से सशक्त भारत के अपने सपनों को रंगों के माध्यम से कैनवास पर उकेरा।
विज्ञापन

सभी स्कूलों की पेंटिंग का जिला समन्वयक एमआईएस ईश्वरचंद पांडेय व जिला समन्वयक कम्युनिटी सत्येंद्र नाथ श्रीवास्तव ने एक-एक कर पेंटिंग का अवलोकन कर बच्चों से उसके बारे में जानकारी ली। जहां कंपोजिट स्कूल पांऊ की कक्षा आठ की छात्रा खुशी द्वारा बनाई गई पेंटिंग की खूब सराहना की गई। प्रतियोगिता में 30 विद्यालयों में से कुल 5 विद्यालयों का चयन किया गया। जिसमें पीएम श्री पाऊं को प्रथम स्थान मिला जबकि ईजरगढ़ को द्वितीय, मरवटिया को तृतीय स्थान जबकि सेल्हरा को चतुर्थ तथा सिसई बाबू पांचवें स्थान पर रहा। इस अवसर पर एआरपी अंकित सिंह, शालू सिंह, राम गोपाल, जैनेंद्र कुमार समेत शिक्षक अजीत कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, सुनील यादव, मोहम्मद वसीम, कुलदीप गौतम, नबीउल हक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed