फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pathology seal in Bhanpur, license of private hospital cancelled

Basti News: भानपुर में पैथाेलॉजी सील, निजी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त

Wed, 11 Mar 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Pathology seal in Bhanpur, license of private hospital cancelled
भानपुर क्षेत्र में अस्पताल व लैब की जांच करते डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह स्रोत विभाग
बस्ती। अवैध नर्सिंग होम, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को जब टीम भानपुर क्षेत्र में पहुंची तो यहां हड़कंप मच गया। टीम ने तीन सेंटरों की जांच की।
विज्ञापन

जिसमें पाया कि एक पैथाेलॉजी बिना पंजीयन के संचालित है, जबकि एक अस्पताल में डॉक्टर नहीं थे। पैथाेलॉजी को सील कराया गया और अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करते हुए आईपीडी-ओपीडी पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह ने बताया कि नगर पंचायत भानपुर में स्थित एक निजी पैथाेलॉजी सेंटर और दो प्राइवेट अस्पतालों की जांच की गई। पैथोलॉजी सेंटर की जांच में पाया गया कि यह बिना पंजीकरण के ही संचालित हो रहा है। डिप्टी सीएमओ ने पैथाेलॉजी सेंटर को सील करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि उन्होंने सीएचसी भानपुर के सामने स्थित मिडलैंड पैथाेलॉजी सेंटर का निरीक्षण किया, सेंटर का पंजीकरण नहीं था। सरकारी अस्पताल के पास संचालित पब्लिक अस्पताल और रुधौली तिराहे पर स्थित एसआर अस्पताल का भी निरीक्षण किया। पब्लिक अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं मिला।

इसके अलावा कई अन्य खामियां भी वहां मिलीं। अस्पताल संचालक से ओपीडी व आईपीडी पर रोक लगाने का निर्देश दिया। इसी के साथ अस्पताल का पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई की गई है। अब इसका संचालन अवैध माना जाएगा। इसके बाद उन्होंने एसआर अस्पताल का भी निरीक्षण किया।
वहां पर व्यवस्था संतोष जनक मिली थी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। कई कथित दलाल अपना सेंटर टीम पहुंचने से पहले शटर गिराकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed