फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Passengers will not shiver in the cold...the corporation has repaired the buses.

Basti News: ठंड में नहीं ठिठुरेंगे यात्री...निगम ने दुरुस्त कराई बसें

Sat, 13 Dec 2025 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Passengers will not shiver in the cold...the corporation has repaired the buses.
रोडवेज बस्ती डिपो की बस संवाद
बस्ती। ठंड में खटारा बसों के बजाय नई बसों को ज्यादा दौड़ा रहे हैं। नई बसें सभी सुविधाओं से आच्छादित हैं। ऐसे में निगम अधिकारी विभिन्न रूटों पर उन्हीं बसों को तरजीह दे रहे हैं। इससे यात्री बिना ठिठुरे बस से गंतव्य तक आसानी से पहुंच रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज बस्ती डिपो में 119 बसें निगम की हैं। 34 बसें अनुबंधित की संचालित हो रही हैं। निगम की 20 से 25 बसें जर्जर अवस्था में हैं। बताया गया कि ठंड को देखते हुए इन सभी बसों की टूटी खिड़कियों और शीशे को दुरुस्त करा दिया गया है। सुरक्षा संबंधी रिफ्लेक्टर लगाए जा चुके हैं। वहीं, घना कोहरा में प्रयोग होने वाली लाइटें भी लगवा दी गई हैं, ताकि यात्री सुरक्षित सफर बसों के जरिये कर सकें।
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि बसों में यात्रियों को ठंड से बचाव संबंधी सभी कार्य कराए जा चुके हैं। डिपो से दिल्ली, कानपुर और लखनऊ, मेरठ के लिए निगम नई बसें चलवा रहा है। मगर ग्रामीण क्षेत्रों अब भी पुरानी बसें दौड़ रही हैं। इससे कभी-कभी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
चालक-परिचालकों को कोहरा में सावधानी पूर्वक बसों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं। फिट बसें ही रूट पर भेजी जा रही हैं। सभी बसों में लाइटें व रिफ्लेक्टर लगवा दिया गया है।
-आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed