फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Passengers will have to bear the brunt of Holi

Basti News: होली पर यात्रियों को झेलनी पड़ेगी सांसत, वेटिंग 150 के पार

Thu, 29 Feb 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 29 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Passengers will have to bear the brunt of Holi
वैशाली ,कुशीनगर, बांद्रा और एलटीटी सुपरफास्ट में सीटें फुल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। होली पर दिल्ली, मुंबई, गुजरात से घर आने की सोच रहे हैं तो अपनी यात्रा के लिए नए सिरे से योजना बना लें। क्योंकि बड़े शहरों से बस्ती ,गोरखपुर आने वाली सभी ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में 150 के पार वेटिंग टिकट मिल रहा है।

होली त्योहार में बड़े शहरों से घर आने वाले रेल यात्रियों को अब सारी उम्मीदें होली स्पेशल ट्रेन पर ही टिकी है। रेलवे की तरफ से चलाई जाने वाली होली स्पेशल ट्रेनों के बारे में रेल मंत्रालय की ओर से अभी कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुआ है। यदि होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है तो यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

बस्ती मंडल के विभिन्न हिस्सों से देश के अनेक बड़े शहरों में लोग शिक्षा और रोजगार के लिए गए हुए हैं। इनमें से अधिकतर होली पर घर आते हैं। बस्ती रेलवे स्टेशन के सीआरएस एके पाठक ने बताया कि होली त्योहार के चलते दिल्ली, मुंबई, गुजरात सहित अन्य प्रमुख शहरों से आने वालीं कुशीनगर एक्सप्रेस, एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस, गोरखधाम आदि प्रमुख ट्रेनों में मार्च और अप्रैल माह में 150 के पार वेटिंग चल रहा है। जाने वाली ट्रेनों में 27 जून तक 10 वेटिंग हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जिन यात्रियों को होली के बाद बड़े शहरों की यात्रा करनी है, वह लोग अभी से टिकट बुक करा लें। अन्यथा होली के बाद उन्हें कंफर्म टिकट मिलना संभव नहीं हो पाएगा। हालंकि, पूर्वोत्तर रेलवे ने होली को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलानेककी तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही रेलवे बोर्ड की ओर से प्रमुख रूटों पर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को राहत मिलने की संभावना है।

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि होली त्योहार के चलते प्रमुख ट्रेनों में टिकट फुल हो चुके हैं। कुछ ट्रेनों में वेटिंग चल रहा है।यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड की ओर से होली स्पेशल ट्रेन चलाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed