{"_id":"657370682a5a10113a0d2127","slug":"passengers-upset-due-to-lack-of-coach-guidance-basti-news-c-207-1-sgkp1006-8088-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कोच गाइडेंस न होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कोच गाइडेंस न होने से यात्री परेशान
Sat, 09 Dec 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
बभनान, बस्ती। आदर्श रेलवे स्टेशन बभनान के प्लेटफार्म पर कोच गाइडेंस न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रेन आने के बाद यात्री अपने कोच को ढूंढने के लिए आगे से पीछे तक दौड़ लगाते हैं। ऐसे में कभी-कभी इनकी ट्रेन ही छूट जाती है। फिर भी रेलवे प्रशासन कोच गाइडेंस लगाने के लिए रुचि नहीं ले रहा है।
बभनान रेलवे स्टेशन बस्ती व गोंडा की सरहद पर है। इस स्टेशन को भले ही आदर्श रेलवे स्टेशन का दर्जा मिल गया हो, पर अभी भी यहां यात्री सुविधाओं का अभाव है। बभनान में आवागमन का मुख्य साधन रेल है। ऐसे में यहां के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने के समय यात्रियों की भीड़ जुट जाती है। स्टेशन पर कोच गाइडेंस न लगने की वजह से यात्रियों को पता नहीं चलता है कि उनकी बोगी प्लेटफार्म पर किस जगह पर लगेगी।
जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पंहुचती है यात्री अपनी बोगी ढूंढने के लिए इधर-उधर दौड़ लगाने लगते हैं। इसके चलते स्टेशन पर भगदड़ मच जाती है। दौड़ लगाने में कई यात्री स्टेशन पर गिर जाते हैं। आशीष सिंह व राजमनि मिश्र ने बताया कि कोच गाइडेंस न होने से यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। प्लेटफार्म पर कोच गाइडेंस लगाने के लिए कई बार यहां के स्थानीय लोग रेलवे के बड़े अधिकारियों को पत्र भेज चुके हैं।
विज्ञापन
एनईआर रेलवे के पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि बभनान रेलवे स्टेशन पर कोच गाइडेंस लगवाना प्रक्रिया में है। जल्द ही इसे लगवाया जाएगा।