फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Passengers upset due to cancellation of trains and route diversion, silence at the station

Basti News: ट्रेनों के निरस्त व रूट डायवर्जन से यात्री परेशान, स्टेशन पर सन्नाटा

Tue, 15 Oct 2024 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to cancellation of trains and route diversion, silence at the station
ट्रेनें निरस्त होने के बाद दूसरी ट्रेन का इंतजार करते यात्री- फोटो- संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। आमतौर पर खचाखच भरा रहने वाला रेलवे प्लेटफाॅर्म सोमवार को खाली नजर आया। परिसर के बाहर भी सन्नाटा पसरा हुआ था। प्रतीक्षालय में कुछ यात्री अपनी ट्रेन का इंतजार करते दिखे, लेकिन आमतौर पर देखी जाने वाली भागदौड़ नहीं दिखी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के बीच स्थित डोमिनगढ़-जगतबेल के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य और डोमिनगढ़-गोरखपुर के बीच तीसरी लाइन के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते सोमवार से रेलवे की ओर से मेगा ब्लॉक दिए जाने के कारण ऐसा है।
विज्ञापन

पैसेंजर सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त करते हुए कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इसके चलते ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही अधिक किराया खर्च कर प्राइवेट वाहनों से सफर तय करना पड़ रहा है। रेल मंत्रालय की ओर से 14 से 27 अक्टूबर तक कुल 36 ट्रेनें को निरस्त किया गया है, जबकि 64 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा है। इसके चलते खलीलाबाद, मुंडेरवा, बस्ती, गौर, बभनान, मनकापुर के रास्ते अयोध्या धाम एवं गोंडा के रास्ते लखनऊ, कानपुर, गुजरात, दिल्ली, मुंबई जाने वाले यात्रियों को अब मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती रेलवे स्टेशन पर तैनात टिकट प्रभारी निरीक्षक (सीटीआई) डीके मिश्रा ने बताया कि जिन ट्रेनों को निरस्त व रूट डायवर्ट किया गया है। उसकी सूचना पूछताछ काउंटर पर यात्रियों को लाउडस्पीकर के माध्यम से दिया जा रहा है।
साथ ही सूचना पट पर भी लिखकर दर्शाया गया है। ट्रेनों के निरस्त व रूट डायवर्ट होने की सूचना टिकट बुक कराने वाले यात्रियों के मोबाइल पर रेल विभाग की ओर से मैसेज भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली जिन एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।

उनमें आम्रपाली एक्सप्रेस, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित कुछ अन्य ट्रेनों को गोंडा, बढ़नी, गोरखपुर के रास्ते चलाया जा रहा है, जबकि बरौनी नई दिल्ली समर स्पेशल एवं हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस को वाराणसी-प्रयागराज के रास्ते जाएगी, जबकि निरस्त होने वाली ट्रेनों में भटनी-अयोध्या पैसेंजर, गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर, छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस अप और डाउन, लाल कुआं वाराणसी एक्सप्रेस, आनंद विहार सहरसा टर्मिनस विशेष ट्रेन निरस्त रहीं। ो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed