फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Party flag hoisted on BJP's foundation day

Basti News: भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी का फहराया झंडा

Fri, 07 Apr 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 07 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Party flag hoisted on BJP's foundation day
सल्टौआ ब्लॉक सभागार में भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाइव देखते सुनते
बस्ती। भाजपा का 44 वां स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने ध्वजारोहण कर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस मनाया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह ने नगर पंचायत गणेशपुर में ध्वजारोहण किया। जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह ने बैदौला शक्तिकेन्द्र पर ध्वजारोहण किया। अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो. आलम चौधरी ने माली टोला बूथ पर ध्वजारोहण किया। सल्टौआ में मंडल अध्यक्ष रामनेवास गिरी की अध्यक्षता में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह तथा जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ स्थापना दिवस पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के लाइव उद्बोधन को सुना।
विज्ञापन

इससे पहले भाजपा नेता नितेश शर्मा ने भानपुर नगर पंचायत क्षेत्र के फेरसम बूथ पर स्थित अपने जन सेवा सदन पर कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सुधाकर पांडेय, नीरज, इंद्रसेन उपाध्याय, उमाकांत शुक्ल, सुरेंद्र सिंह, प्रमोद प्रजापति, विशाल दूबे, विनय दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पिछड़ा वर्ग की बैठक में गिनाईं उपलब्धियां
बस्ती। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक पूर्व विधायक एवं कार्यक्रम संयोजक दयाराम चौधरी की अगुवाई में हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर ओबीसी समाज को मिलने वाले कल्याणकारी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार पिछड़ा वर्ग के उत्थान की दिशा में समर्पित है। पूर्व की सरकारों में ओबीसी वर्ग के लोगों के विकास के नाम पर सिर्फ वादे किए गए, उन्हें धोखा दिया गया। पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा का आधार मूल्य और विचारधारा रही है। व्यक्ति नहीं विचारधारा ही भाजपा का मूल मंत्र है। इसी बदौलत भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। इस मौके पर में डॉ. अरविंद चौरसिया, कुंदनलाल वर्मा, जय प्रकाश ने अपनी बात रखी। इस मौके पर रजनीश चौधरी, विकास शर्मा, आशीष चौधरी, रमेश चौधरी, मिंटू गिरी, लालचंद चौधरी, संजय यादव, राकी सोनी, भोला जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed