{"_id":"6457fa98085a180ba30f0a47","slug":"para-military-force-marched-with-the-police-basti-news-c-7-1-156333-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पैरा मिलिट्री फोर्स ने पुलिस के साथ किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पैरा मिलिट्री फोर्स ने पुलिस के साथ किया पैदल मार्च
Mon, 08 May 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 08 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
कलवारी/गायघाट। नगर निकाय चुनाव को लेकर आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों ने रविवार को कलवारी थाना क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन किया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के साथ आईटीबीपी प्रभारी भाग्य सिंह व देवी प्रसाद मय फोर्स पैदल मार्च पर निकले। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बा गायघाट, छोटी गायघाट, बनाहरा, पिपरा, बिशुनपुरवा ,जगदीशपुर मरवटिया, जनरल, गाना में एरिया डॉमिनेशन किया। गांव के संभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता की और उन्हें आचार संहिता के पालन व सभी मतदाताओं को अपने मतों का प्रयोग करने के प्रति प्रेरित किया गया।
-- -
विज्ञापन