फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Para decrease and Fog Everywheare

दिनभर छाया रहा कोहरा, बढ़ी ठंड, धूप को तरसे

Thu, 03 Feb 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Para decrease and Fog Everywheare
छाया रहा कोहरा, पारा गिरा, धूप के लिए तरसे लोग
विज्ञापन

बस्ती। कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। बुधवार को भी घने कोहरे से लोगों की मुसीबत में कमी नहीं आई। सुबह के समय दृश्यता बहुत कम होने के कारण नजदीक से आते हुए वाहन भी दिखाई नहीं दिए। दिनभर लोग धूप के लिए तरसते रहे। वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से दो-तीन दिन तक बादल छाए रहने और बारिश की भी संभावना व्यक्त की है।

गौरतलब है कि मंगलवार को सुबह 11 बजे ही धूप निकल गई थी। इससे लोगों को उम्मीद थी कि बुधवार को भी मौसम का मिजाज कुछ अनुकूल होगा। लेकिन, बुधवार को अधिकतम 21 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने के बाद भी ठंड से कोई राहत नहीं मिली। दिन भर कोहरा छाए रहने से और ठंडक बरकरार रही। लोग घरों से कम निकले। हाईवे पर सुबह के समय करीब नौ बजे वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार तीन व चार फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होने की संभावनाएं बन रही है। ऐसे में अगले दो-तीन दिन में ठंड बढ़ने का अनुमान है। वहीं, किसानों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। किसान लवकुश, महेंद्र व अयोध्या का कहना है कि यह मौसम फसलों के अनुकूल नहीं है। यदि बारिश होती है तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। अब तो मौसम साफ होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed