फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   paper Out: Case on five including Center Administrator

पर्चा आउट : केंद्र व्यवस्थापक सहित पांच पर केस

Wed, 26 Feb 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
paper Out: Case on five including Center Administrator
दुबौलिया क्षेत्र के राकेश कुमार मिश्र मीरा देवी इंटर कॉलेज केवटली । - फोटो : BASTI
पर्चा आउट : केंद्र व्यवस्थापक सहित पांच पर केस
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान राकेश कुमार मिश्र मीरा देवी इंटर कॉलेज केवटली से इंटर अर्थशास्त्र का प्रश्नपत्र आउट हो गया। प्रश्नपत्र का लिफाफा परीक्षा के नौ दिन पहले 24 फरवरी की शाम को ही खुल गया। मामले की जानकारी होने पर सोमवार की देर रात एक बजे डीआईओएस डॉ. बृजभूषण मौर्या ने केंद्र पर छापा मारा। रात में ही केंद्र व्यवस्थापक समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कराने की तहरीर दी।

तहरीर में बताया कि 24 फरवरी की शाम को उक्त केंद्र पर इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र एवं रसायन विज्ञान की परीक्षा होनी थी। नागरिक शास्त्र का संकेतांक 323 एवं रसायन विज्ञान का संकेतांक 347 था। इस केंद्र पर इंटर अर्थ शास्त्र संकेतांक 329 का कोई भी छात्र पंजीकृत नहीं था। केंद्र पर इंटर अर्थ शास्त्र संकेतांक 329 का पैकेट, जिसकी परीक्षा तीन मार्च-2020 को होनी थी को 24 फरवरी-2020 की शाम को ही खोल दिया गया। इससे परीक्षा की शुचिता और पवित्रता प्रभावित हुई। प्रश्नपत्र के ऊपरी लिफाफे पर साक्षी के रूप में राम पूजन लिपिक, कुसुम मिश्रा सहायक अध्यापक, सौरभ शुक्ला सहायक अध्यापक के हस्ताक्षर थे। प्रश्नपत्र को समय से पहले खोलने के आरोप मे अंजनी देवी (प्रधानाचार्य) केंद्र व्यवस्थापक, राहुल मिश्रा परीक्षा प्रभारी, राम पूजन लिपिक, कुसुम शुक्ला सहायक अध्यापक, सौरभ शुक्ला सहायक अध्यापक के खिलाफ यूपी सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दुबौलिया ब्रह्मा गोंड ने कहा कि तहरीर के आधार पर मंगलवार की देर रात केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed