फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Panic due to firing at Saraiya crossroads of Pakolia police station area

पैकोलिया थाना क्षेत्र के सरैया चौराहे पर फायरिंग से दहशत

Thu, 24 Jun 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Panic due to firing at Saraiya crossroads of Pakolia police station area
पैकोलिया थाना क्षेत्र के सरैया चौराहे पर फायरिंग से दहशत
विज्ञापन

पैकोलिया। थानाक्षेत्र के सरैया चौराहे पर मारपीट के बाद कुछ लोगों ने फायरिंग की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। क्षेत्राधिकारी हर्रैया ने कहा कि दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
चौराहे पर देर शाम परशुरामपुर थाना क्षेत्र के महाखरपुर गांव निवासी अजय वर्मा और मिश्रौलिया धीश थाना पैकोलिया निवासी जितेंद्र वर्मा को कुछ लोगों ने कॉल किया कि सरैया चौराहे पर आ जाओ, टेंट का सामान बुक कराना है। दोनों युवक सरैया चौराहे पर जैसे पहुंचे, वहां पर मौजूद छह आरोपितों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर बाजार के लोग दौड़ कर पहुंचे। अपने आपको घिरता देख आरोपितों ने फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब तीन राउंड फायरिंग की गई। घटना से चौराहे पर दहशत का माहौल कायम है। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि दो दिन पहले मिश्रौलिया धीश पेट्रोल पंप पर इन युवकों से विवाद हुआ था। यह घटना उसी मामले से जुड़ा है। फिलहाल छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed