फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Panic created due to bursting of pipe of CNG capsule loaded on DCM

Basti News: डीसीएम पर लदे सीएनजी कैप्सूल का पाइप फटने से मची अफरातफरी

Wed, 16 Oct 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 16 Oct 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Panic created due to bursting of pipe of CNG capsule loaded on DCM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। बस्ती-बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव के सामने मंगलवार सुबह करीब छह बजे सीएनजी कैप्सूल की पाइप फट जाने से अफरातफरी मच गई।
डीसीएम का चालक व ऑपरेटर गाड़ी से उतरकर दूर जा खड़े हुए। यह देख सुबह टहलने निकले ग्रामीण व आसपास मौजूद लोग गाड़ी से काफी दूर चले गए। कुछ देर के लिए यातायात ठप हो गया। कुछ देर बाद धुंआ कम होता देख ऑपरेटर प्रदीप कुमार ने ढीली हुई कैप्सूल की नॉब को कसना शुरू किया।
विज्ञापन

करीब 45 मिपट बाद गैस का रिसाव कम हुआ। बाद में पता चला कि सिलिंडर का वाल ढीला होने से रिसाव हुआ था।
मंगलवार को सुबह संतकबीरनगर जिले के नाथनगर निवासी डीसीएम चालक ध्रुव चंद्र बुधा से 60 टन सीएनजी गैस का कैप्सूल डीसीएम पर लादकर ऑपरेटर प्रदीप कुमार के साथ नौगढ़ सिद्धार्थनगर के बंधू स्टेशन के लिए निकला। बताया जा रहा है कि एनएच 233 में बस्ती के मुस्तफाबाद गांव के सामने सिलिंडर से तेज आवाज आने लगी। गाड़ी रोक कर देखा तो तेजी से गैस का रिसाव हो रहा था। खतरा भांप कर दोनों डीसीएम से दूर भाग गए। साथ ही आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में रिसाव के चलते आसपास अंधेरा सा छा गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed