Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pandit Deendayal Upadhyay was a 'three in one' personality.

Basti News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘थ्री इन वन’ व्यक्तित्व थे

Thu, 12 Feb 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 12 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Pandit Deendayal Upadhyay was a 'three in one' personality.
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को बुधवार को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की। प्रथम वक्ता के रूप में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी एवं द्वितीय वक्ता के रूप में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र गौड़ ने अपने विचार व्यक्त किए। राजेंद्र गौड़ ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के सिद्धांत के माध्यम से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनका जीवन सादगी, राष्ट्रसेवा और समर्पण का प्रतीक रहा।
विज्ञापन

गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत को प्रतिपादित किया। उन्होंने गांव, गरीब, किसान, पीड़ित और आदिवासी समाज के कल्याण पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘थ्री इन वन’ व्यक्तित्व थे। वे समर्पित राजनेता, महान विचारक और कुशल संगठक थे।

इस दौरान यशकांत सिंह, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, संजय जायसवाल, चंद्रशेखर मुन्ना, प्रत्युष सिंह, गजेन्द्र सिंह, राम सिंगार ओझा, प्रमोद पांडेय, वैभव पांडेय, अरविन्द श्रीवास्तव, सतेन्द्र सिंह, अंकुर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed