{"_id":"68b9fb5c681386da9d0a934d","slug":"panchayat-advancement-index-20-explained-in-detail-basti-news-c-207-1-bst1005-143241-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 के बारे में विस्तार से बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 के बारे में विस्तार से बताया
Fri, 05 Sep 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पंचायती राज विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 विषय पर जिला स्तरीय अधिकारियों एवं मॉडल ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया। प्रशिक्षण में डीडी पंचायत समरजीत यादव ने कहा कि पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 लागू होने से गांवों की दशा बदल जाएगी। विकास की गति भी तेज होगी।
डीपीआरओ घनश्याम सागर, पीडी डीआरडीए राजेश कुमार, सीवीओ, सीएमओ ने जानकारी दी। प्रशिक्षण में मास्टर प्रशिक्षक राजेश श्रीवास्तव ने पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विभिन्न विभागों के इंडीकेटर के बारे में समस्त अधिकारियों को अवगत कराया। एडीएम ने कहा कि ग्राम पंचायत में पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 लागू होने से ग्राम पंचायतों के विकास को एक नई दिशा मिलेगी और पंचायतें और पारदर्शी एवं समृद्ध होगी। डीपीआरओ ने सभी को अपने-अपने विभागों से संबंधित डाटा को भरवा कर ग्राम पंचायत के ग्रेडिंग को बेहतर बना सकते हैं जिससे ग्राम पंचायतें पुरस्कार पाने की कैटेगरी में शामिल हो सकती हैं। उपनिदेशक (पंचायत) बस्ती मंडल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यशाला को समाप्त किया।