फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Panchami festival celebrated in traditional manner, Nagdev worshiped

Basti News: पारंपरिक ढंग से मनाया गया पंचमी का त्योहार, पूजे गए नागदेव

Sat, 10 Aug 2024 05:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 10 Aug 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Panchami festival celebrated in traditional manner, Nagdev worshiped
- कई जगह लगा मेला, गुड़िया पीटने का रिवाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नागपंचमी का पर्व शुक्रवार को जिले भर में परंपरा, श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। दूध, दही और शहद से मंदिरों में नाग देवता का अभिषेक किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और नाग देवता दोनों की आराधना की। जगह-जगह कुश्ती, कबड्डी और अन्य खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही आल्हा का भी आयोजन किया गया।

महिलाओं ने घर की दीवारों पर सांप की आकृति बनाकर पूजा की तो कुछ लोगों ने मंदिरों में जाकर नाग देवता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। युवतियाें और महिलाओं ने गुड़िया पीटकर नागपंचमी का पर्व मनाया। शहर के कटेश्वरपार्क पर भी नाग पंचमी पर मेला का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


बभनान के बागेश्वर नाथ मंदिर पर लगा मेला

बभनान। कस्बे के बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में नाग पंचमी के मौके पर मेला लगा। इस दिन गोंडा जिले के स्वामीनारायण छपिया मंदिर परिसर में स्थित तालाब से जल भरकर बड़ी संख्या में कांवड़िये जलाभिषेक भी करते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी ने बताया कि बागेश्वर नाथ मंदिर प्राचीन मंदिरों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed