फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Panch Mahayajnas lead to a happy life: Acharya Vishwavrat

पंच महायज्ञों से सुखमय होता है जीवन : आचार्य विश्वव्रत

Sun, 17 Aug 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 17 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Panch Mahayajnas lead to a happy life: Acharya Vishwavrat
बस्ती। आर्य समाज नई बाज़ार के तत्वावधान में श्रावणी उपकर्म एवं वेद कथा का समापन आचार्य विश्वव्रत के सानिध्य में पूर्णाहुति के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य यजमान संतोष कुमार एवं संगीता पाठक रहे। इस अवसर पर आचार्य विश्वव्रत ने कहा कि गृहस्थ आश्रम में यदि गृहस्थ पूर्ण दान के साथ पंच महायज्ञ करते हैं तो उन्हें गृहस्थ आश्रम में ही ईश्वर का साक्षात्कार, अनुभव, आनंद और मोक्ष की प्राप्ति संभव है। कहा कि पंचमहाभूतों द्वारा घर को शुद्ध करना चाहिए। स्वामी श्रद्धानंद वैदिक के भजनों ने वहां मौजूद लोगों में भक्ति रस का संचार किया। आर्य प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने जन्माष्टमी पर योगेश्वर श्रीकृष्ण के विराट व्यक्तित्व और उनके वास्तविक स्वरूप के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. शशिकला, नीतीश कुमार, दिलीप कुमार कसौधन, रोहिणी, शिवांग पांडे, दृष्टि मोदनवाल, निक्की मिश्रा, शताक्षी मिश्रा, अश्कृता मिश्रा, राधा देवी, महिमा आर्य, ईसा आर्य, रिया आर्य सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed