फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Palledar ran to escape from dogs, died after being hit by a vehicle

Basti News: कुत्तों से बचने के लिए पल्लेदार भागा, वाहन की चपेट में आने से मौत

Tue, 29 Apr 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 29 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Palledar ran to escape from dogs, died after being hit by a vehicle
मुंडेरवा। रविवार देर रात मुंडेरवा थाना क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड नंबर 10 के जगदीशपुर धुसवा में कुत्तों के हमले से बचने के प्रयास में 45 वर्षीय पल्लेदार किसी वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल पल्लेदार को परिवार के लोग अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। धुसवा निवासी 45 वर्षीय लालचंद्र मुंडेरवा कस्बे में आढ़तियों के यहां पल्लेदारी करके जीवन-यापन करते थे। रविवार देर रात लगभग साढ़े दस बजे वह पल्लेदारी करके घर लौट रहे थे। जगदीशपुर निवासी महेश के घर के सामने कुत्तों ने घेर लिया। कुत्तों के हमले से बचने के लिए वह रोड से पत्थर उठाने लगा। उसी बीच पीछे से आ रहे किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। वह रोड पर गिर गए। संयोग से उसी समय मुंडेरवा की तरफ से बस्ती जा रहा दूसरा वाहन भी उनके ऊपर स गुजर गया। दोनों वाहनों की चपेट में आने से लालचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और घर वालों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में जांच के बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दिवंगत की शादी नहीं हुई थी। वह अकेले रहता था। घर में उसके बड़े भाई का परिवार रहता है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के बारे में पता लगानेे के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed