फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Painting makes a man self-centered

Basti News: मनुष्य को आत्मकेंद्रित बनाती है चित्रकला

Wed, 31 May 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 31 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Painting makes a man self-centered
चित्रकला कार्यशाला में चित्र बनातीं छात्राएं
बस्ती। कलाकृति के रूप में रंग व रेखाओं के माध्यम से अपनी अनुभूतियों को प्रस्तुत करना ही चित्रकला है।किसी भी चित्र को कलाकार ह्रदय की भावनाओं को रेखाओं के माध्यम से अंकित कर रंगों से सुंदर रूप प्रदान करता है। चित्रकला न सिर्फ़ एक विषय है बल्कि यह आत्माभिव्यक्ति एवं काल्पनिक मनोभावों को उकेरने का साधन भी है।
विज्ञापन

यह कहना है डॉ. रमा शर्मा का। वह मंगलवार को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग में राज्य ललित कला अकादमी की ओर से आयोजित चित्रकला कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं। कहा कि यह मनुष्य की सहज प्रवृति रही है जिसके उदाहरण हमें प्रागैतिहासिक गुफा चित्रों से लेकर आधुनिक युग की चित्रकला तक दिखाई देते हैं। चित्रकला कार्यशाला संयोजक डॉ. रमा शर्मा ने बताया कि 22 मई से चित्रकला कार्यशाला आयोजित है। इसमें प्रतिदिन बालक-बालिकाएं चित्रकला की गहन जानकारी प्राप्त करते हैं एवं प्रदर्शन के माध्यम से चित्रकला की तकनीकी बारीकी को समझाया जाता है। मंगलवार का प्रदर्शन प्राकृतिक दृश्य चित्र बनाने पर केंद्रित रहा। इसमें छात्र-छात्राओं को प्राकृतिक दृश्य अंकित करने संबंधी धरातलीय नियमों की जानकारी देते हुए रंगांकन की प्रविधि पर प्रकाश डाला गया। शिक्षक सीबी सिंह नेछात्र-छात्राओं को कलात्मक तकनीकी जानकारी प्रदान की। इस मौके पर सुमित,सरिता शुक्ला, श्रेयशी, ईशा, प्रियांशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed