फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Paid tribute to Kanshiram on Parinirvan Diwas.

Basti News: परिनिर्वाण दिवस पर कांशीराम को किया नमन

Sat, 10 Oct 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Paid tribute to Kanshiram on Parinirvan Diwas.
बस्ती। सपा कार्यालय पर शुक्रवार को कांशीराम को उनके परिनिर्वाण दिवस पर याद किया गया। कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने आर्थिक रूप से शोषित और सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों का व्यापक जनसमर्थन प्राप्त कर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए आखिरी सांस तक प्रयत्न किया। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि पिछड़े अल्पसंख्यक तथा दलितों में सत्ता के प्रति प्यास जगाने वाले मान्यवर कांशी राम वास्तव में बहुजन आंदोलन के महानायक थे। उनके करिश्माई राजनीतिक विचारधारा से भारतीय राजनीति में एक नए युग का उदय हुआ। पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, दयाशंकर मिश्रा, मो. स्वालेह, समीर चौधरी, हरीश गौतम, मो. सलीम, राम आशीष वर्मा, आरडी निषाद, संजय गौतम, हरीश गौतम आदि ने परिनिर्वाण दिवस पर कांशीराम के योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान राम सिंह यादव, अशोक यादव, दीपक आर्या, अरविंद सोनकर, लवकुश गौतम, नितराम चौधरी, राम बहाल चौधरी, हनुमान प्रसाद चौधरी, प्रशांत यादव, युनूस आलम, गीता भारती, तूफानी यादव, चिंतामणि मिश्रा, गुलाब सोनकर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed