फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   order to register case

Basti News: 16 लाख हड़पने के मामले में केस दर्ज करने का आदेश

Fri, 10 Nov 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 10 Nov 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
order to register case
बस्ती। न्यायालय एसीजेएम प्रथम के न्यायाधीश उमेश यादव ने चार लोगों के विरुद्ध मकान बेचने के नाम पर 16 लाख रुपये हड़पने के मामले में रुधौली पुलिस केस दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला रुधौली थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे का है। यहां के निवासी अखिलेश सोनी ने अधिवक्ता एसएन दुबे के माध्यम से न्यायालय में अर्जी दाखिल कर कहा कि घटना 17 जुलाई की है। मजीदुन्निशा, उनके पुत्र अकरम निवासी मैनी थाना रुधौली तथा उनके भतीजा हामिद शाह, निजाम शाह पुत्र हनीफ ने वादी से मजीदुन्निशा के नाम से रुधौली में स्थित मकान को बेचने का सौंदा किए। संबंधित मकान में वादी अखिलेश 25 वर्षों से किराएदार भी हैं। उन्होंने बताया कि मकान का सौंदा 17 लाख रुपये में तय हुआ। उन्होंने एडवांस के तौर पर पांच लाख रुपये नकद भी दिया। इसके बाद मकान मालिक के कहने पर निजाम शाह के खाते में 11 लाख रुपये दिए। इसके बाद जब मकान रजिस्ट्री कराने के लिए उन्होंने विपक्षियों से बात की तो मकान मालिक के बेटे अकरम ने मुंबई से आकर स्टांप पेपर पर लिखित दिया कि उनकी मां 15 दिन बाद मकान का रजिस्ट्री करेंगी। मगर जब निर्धारित तिथि पर मकान रजिस्ट्री कराने का दोबारा प्रयास हुआ तो विपक्षी इससे मुकर गए। न्यायालय ने सुनवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed