फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Order to mark property acquired from crime

Basti News: अपराध से अर्जित संपत्ति चिह्नित करने का फरमान

Thu, 06 Apr 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 06 Apr 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Order to mark property acquired from crime
पुलिस लाइन सभागार में एसपी कृष्ण गोपाल चौधरी ने क्राइम मीटिंग की।
बस्ती। आसन्न नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कसनी शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस लाइंस प्रेक्षागृह में एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने नगर निकाय चुनावों और त्योहारों को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। थानेदारों से कहा कि कुख्यात अपराधियों की अवैध संपत्ति चिह्नित करें। इस दौरान पब्लिक अप्रूवल रेटिंग में टॉप 5 थाना प्रभारियों की सराहना की और उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया।
विज्ञापन

मासिक अपराध गोष्ठी में मौजूदा वर्ष में प्रस्तावित एनएसए, गैंगस्टर, गैंग पंजीकरण व जब्तीकरण की कार्यवाही के लिए चिन्हित प्रकरणों की समीक्षा की। कहा कि पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। छह माह के लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर बल दिया। थानेदारों से देरी की वजह भी पूछी। कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों के खिलाफ गुण्डा, गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीट की कार्यवाही करें। व्यापारिक प्रतिष्ठान की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में व्यापारियों के साथ गोष्ठी करते हुए सभी प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरा लगवाएं। गोवध, तस्करी, बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने का निर्देश दिया। साफ-सफाई पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस लाइन, शाखाओं व थानों पर स्वच्छता अभियान के तहत साप्ताहिक श्रमदान के रूप में प्रत्येक रविवार को साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। प्रतिदिन फुट-पेट्रोलिंग करते हुए आम जनमानस से समन्वय स्थापित करें। एन्टी रोमियो टीम विद्यालय, कोचिंग संस्थान आदि में नियमित रूप से प्रभावी चेकिंग करे। इस दौरान एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सभी सर्किल के सीओ, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed