फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Opposition to imposing high taxes, demand to stop unnecessary survey

Basti News: अधिक टैक्स लगाने का विरोध, गैर जरूरी सर्वे रोकने की मांग

Fri, 18 Jul 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 18 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Opposition to imposing high taxes, demand to stop unnecessary survey
बस्ती। शहर के पांडेय बाजार में स्वत: कर निर्धारण को लेकर चल रहे विवाद में अब तमाम व्यापारी संगठन आगे आ गए हैं। बृहस्पतिवार को व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका कार्यालय पहुंचा। चेयरमैन और ईओ के साथ बैठक कर अधिक टैक्स लगाने का विरोध किया और गैर जरूरी सर्वे रोकने की मांग की। कहा कि भारी-भरकम टैक्स व्यापारियों के लिए असहनीय है।
विज्ञापन

स्वर्ण व्यवसायी संघ के अध्यक्ष कुंदन वर्मा ने कहा कि बिना व्यापारियों की सहमति से लिया गया स्वत: कर निर्धारण का फैसला गलत है। 31 मार्च तक टैक्स फाइनल है। अब जबरिया टैक्स के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने नगर पालिका ईओ अंगद गुप्ता और चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर वर्मा से सर्वे रोकने की मांग की। पुरानी दर से टैक्स लिया जाए। इससे व्यापारियों को दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने टैक्स विभाग के इंस्पेक्टर, कलेक्टर और अन्य कर्मियों से सहज व्यवहार करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

व्यापारी नेता गौरव गुप्ता विक्की ने कहा कि नागरिकों से गृह कर, जल कर वसूली ठीक नहीं है। भारी टैक्स बर्दाश्त नहीं है। नए कर रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद हो। सुनील गुप्ता ने कहा कि टैक्स के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। ईओ ने कहा कि बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई है उस पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर सूर्य कुमार शुक्ल, अभिषेक गुप्ता, कमल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed