फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Opportunity for international players to become coaches; applications invited for 16 sports.

Basti News: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षक बनने का मौका, 16 खेलों के लिए मांगे आवेदन

Thu, 30 Jul 2026 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for international players to become coaches; applications invited for 16 sports.
बस्ती। प्रदेश सरकार ने खेल छात्रावासों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षक नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत 16 खेलों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक खिलाड़ी 15 अगस्त तक जिला खेल कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रदेश के 40 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें खेल विभाग के अधीन संचालित 34 आवासीय खेल छात्रावासों में प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। चयनित प्रशिक्षकों को 1.50 लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हॉकी, तैराकी, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, जूडो और तीरंदाजी समेत 16 खेल विधाओं के लिए प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के पात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इच्छुक खिलाड़ी स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ स्वप्रमाणित शैक्षिक एवं खेल उपलब्धियों से संबंधित प्रमाणपत्र संलग्न कर 15 अगस्त तक जिला खेल कार्यालय में जमा करना होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed