फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Opinions sought from candidates for election in a better environment

बेहतर माहौल में चुनाव के लिए उम्मीदवारों से मांगी राय

Tue, 14 Feb 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 14 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Opinions sought from candidates for election in a better environment
तहसील सभागार मे डीएम प्रभुनरायन सिंह और एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने प्रत्याशियो के साथ बैठक किया।
बेहतर माहौल में विधानसभा चुनाव कराने के लिए निर्वाचन अधिकारियों और प्रेक्षकों ने उम्मीदवारों के साथ घंटों मंत्रणा की। प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों को भरोसा दिलाया गया कि आयोग की नजर में सभी प्रत्याशी बराबर हैं। किसी के साथ भेदभाव नहीं होने पाएगा। बशर्ते सभी आदर्श माहौल में मतदान संपन्न कराने में सहयोग करें। 
विज्ञापन


सदर तहसील सभागार में संपन्न हुई इस बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम प्रभु  नारायण सिंह, एसपी शैलेष कुमार पांडेय के अलावा प्रेक्षक रमेश एस थेटे, सूरज भान, आरएन  गोपाल, एसएस गुलेरिया, सहदेव  दास के अलावा पुलिस प्रेक्षक हरिप्रसाद शर्मा और व्यय  प्रेक्षक महेश यशवन्त पाटिल के अलावा चुनाव में नामांकन दाखिल किए 58 उम्मीदवार अथवा उनके प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि चुनाव में कार्यक्रम स्थल,  सभाओं, वाहन आदि की समयपूर्व अनुमति ले ली जाए। पहले आओ,पहले स्वीकृति पाओ की नीति पर पास जारी किए जाएंगे। बिना अनुमति कोई वाहन प्रचार में इस्तेमाल न किया जाए। पोलिंग बूथ के 100 मीटर के  अंदर झंडा न लगाएं न ही काफिले में 10 से ज्यादा वाहन शामिल किए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यय  प्रेक्षक  पाटिल ने उम्मीदवारों को चालू खाते की अनिवार्यता बताते हुए आगाह किया कि  चुनाव  व्यय 28 लाख के अंदर होना चाहिए। इसकी 16, 20 एवं  24 फरवरी को समीक्षा की जाएगी। जहां पर गठबंधन प्रत्याशी मैदान में हैं वे  दोनों पार्टी का झंडा लगा सकते हैं। एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर मॉडल  कोड आफ कंडक्ट का ध्यान रखा जाए। सभी प्रेक्षकों के अलावा एडीएम,  सीआरओ आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed