फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Only two cases of corona active in the district

जिले में कोरोना के सिर्फ दो केस एक्टिव

Wed, 14 Jul 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Only two cases of corona active in the district
जिले में कोरोना के सिर्फ दो केस एक्टिव
विज्ञापन

बस्ती। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण का कोई नया केस नहीं मिला। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट के मुताबिक, पहले से संक्रमित तीन और लोग स्वस्थ हो गए। जिले में अब सिर्फ दो केस एक्टिव हैं।
प्रभारी सीएमओ डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि कोरोना संक्रमण के हर दिन औसतन 25 सौ से अधिक नमूने लिए जा रहे हैं। इनमें अधिकांश की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। फिर भी अभी कोरोना का संक्रमण चुनौती बन कर सामने है। ऐसे में संक्रमण रोकने में सहयोग करते हुए दूरी और मास्क है जरूरी को खुद पर लागू करें। देखा जा रहा है कि बाजारों में भीड़ उमड़ रही है, मगर कोरोना गाइड लाइन का पालन लोगों ने ताक पर रख दिया है। यह खतरे का संकेत है। खुद गाइड लाइन का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ ने कहा कि जिले में अब तक 687559 नमूने एकत्रित किए जा चुके हैं। उनमें से 677103 की रिपोर्ट आ चुकी है। अब तक 665392 की निगेटिव आई है। अब तक 11711 केस पॉजिटिव मिल चुके हैं। 10456 नमूनों के परिणाम का इंतजार है, जबकि अब तक 11364 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना से 330 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed