{"_id":"68702083fd844f13e0043b1d","slug":"only-three-registered-on-the-first-day-of-the-employment-camp-basti-news-c-207-1-bst1004-139883-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रोजगार शिविर के पहले दिन महज तीन का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रोजगार शिविर के पहले दिन महज तीन का पंजीकरण
Fri, 11 Jul 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
रुधौली। निजी सुरक्षा एजेंसी एसआईएस के माध्यम से लगाए गए रोजगार शिविर में के पहले दिन बृहस्पतिवार को रुधौली ब्लॉक मुख्यालय पर महज तीन अभ्यर्थियों का पंजीकरण हो पाया। अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान के निर्देश के क्रम में युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से ब्लॉक मुख्यालय रुधौली पर गुरुवार और शुक्रवार को निजी सुरक्षा एजेंसी का रोजगार शिविर लगा है। पहले दिन शिविर महज दिखावा साबित हुआ। सुबह 10 बजे से शाम तीन तक चल शिविर में रमन शुक्ला, अर्पित मिश्रा और अजय प्रताप सिंह ने अपना पंजीकरण कराया।
खंड विकास अधिकारी योगेंद्र राम त्रिपाठी ने बताया कि शिविर लगने के एक दिन पहले ही जिले से पत्र प्राप्त हुआ था। सभी सचिव और पंचायत सहायकों के माध्यम से ग्राम पंचायत में शिविर लगने की सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी योगेंद्र राम त्रिपाठी ने बताया कि शिविर लगने के एक दिन पहले ही जिले से पत्र प्राप्त हुआ था। सभी सचिव और पंचायत सहायकों के माध्यम से ग्राम पंचायत में शिविर लगने की सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन