फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Only eight applications for Eklavya Sports Fund

Basti News: एकलव्य क्रीड़ा कोष के लिए महज आठ आवेदन

Sat, 30 Mar 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Mar 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Only eight applications for Eklavya Sports Fund
सालभर में तीन खिलाड़ियों को मिल चुकी है आर्थिक सहायता
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। एकलव्य क्रीड़ा कोष के तहत आर्थिक सहायता के लिए चालू वित्तीय वर्ष में अब तक आठ खिलाड़ियों ने आवेदन किया है। खेल विभाग आठों आवेदनों को निदेशालय भेज चुका है। विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को एकलव्य क्रीड़ा कोष से आर्थिक सहायता राशि दी जाती है।



खेल निदेशालय क्रीड़ा कोष से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देता है। यह राशि खिलाड़ी अपने प्रशिक्षण, संसाधन व अन्य जरूरत में खर्च करते हैं। अब तक जिले के तीन खिलाड़ियों को कोष से सहायता राशि मिल चुकी है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि दिसंबर 2022 में हैंडबाल की राष्ट्रीय खिलाड़ी कनिज फातिमा व स्मिता को आर्थिक सहायता मिली थी।
विज्ञापन

मई 2023 में बैडमिंटन की राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवांगी सिंह को सहायता राशि मिली थी। बताया कि इस साल आठ खिलाड़ियों ने आवेदन किया है। सभी आवेदन खेल निदेशालय को भेज दिया गया है। इस पर निर्णय निदेशालय स्तर से लिया जाएगा। खिलाड़ियों को आवेदन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed